सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Samsung Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, मात्र 15,000 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे 50MP कैमरा, Snapdragon 750G जैसे फ़ीचर

  Samsung Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, मात्र 15,000 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे 50MP कैमरा, Snapdragon 750G जैसे फ़ीचर द्वारा yash -Updated On 30 AUG 2022 Samsung ने आज अपनी F-सीरीज़ में एक नए किफ़ायती स्मार्टफोन को शामिल किया है। फ़ोन का नाम Samsung Galaxy F23 5G जिसे 5G सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 750G चिपसेट जैसे फीचरों के साथ भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। फ़ोन की शुरूआती कीमत 15,000 रूपए है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। Samsung Galaxy F23 कीमतें और उपलब्धता Galaxy F23 5G में दो स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं। इनमें 4GB और 6GB रैम विकल्पों के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। दोनों ही स्टोरेज वैरिएंट फिलहाल लॉन्च ऑफर के चलते, एक सीमित वक़्त तक आपको 2,500 रूपए के डिस्काउंट के साथ मिलेंगे और बाद में ये नयी कीमत के साथ उपलब्ध होंगे। 4GB+128GB – अभी इन्ट्रोडक्टरी कीमत 14,999 रूपए (कुछ समय बाद 17,499 रूपए) 6GB+128GB – इंट्रोडक्टरी कीमत 15,999 रूपए (कुछ समय बाद 18,499 रूपए) ये पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किये Galaxy M33, M23, Galaxy A23 और A13; जानें स्पेसिफिकेशन ये स्मार्टफोन ह...

Jio 5G का ऐलान, दिवाली से शुरू हो जाएगी 5जी सेवा, किन चार शहरों को मिलेगी सबसे पहले ये सर्विस, जानें

  Jio 5G का ऐलान, दिवाली से शुरू हो जाएगी 5जी सेवा, किन चार शहरों को मिलेगी सबसे पहले ये सर्विस, जानें Reliance Jio ने आज अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) 2022 कार्यक्रम के दौरान अपनी Jio 5G सेवाओं की घोषणा की है. मुकेश अंबानी ने Jio 5G सेवाओं के लॉन्च की घोषणा की और कहा कि मैं अगले जम्प की घोषणा करना चाहता हूं कि Jio डिजिटल कनेक्टिविटी में, विशेष रूप से फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में बना रहा है - वह है जियो 5जी. 5G के साथ, हम 100 मिलियन घरों को अद्वितीय डिजिटल अनुभवों और स्मार्ट होम सोल्यूशन से जोड़ेंगे. Jio 5G का ऐलान, दिवाली से शुरू हो जाएगी 5जी सेवा, किन चार शहरों को मिलेगी सबसे पहले ये सर्विस, जानें Jio 5G सेवाओं का शुरुआती रोलआउट दिवाली से शुरू होगा. अंबानी ने कहा कि Jio 5G सेवाएं शुरुआत में दिवाली तक चार शहरों में शुरू हो जाएंगी, जो अगले दो महीनों में है. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं. अंबानी ने यह भी घोषणा की कि Jio 5G सेवाएं दिसंबर 2023 तक सभी कस्बों, तालुकों और तहसीलों तक पहुंच जाएंगी.